झांसी के लक्ष्मी गेट पंडाल में स्थापित हुई मां दुर्गा:नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तिमय हुआ पूरा इलाका
झांसी में नवरात्रि के पावन पर्व पर वार्ड नंबर 33 स्थित लक्ष्मी गेट का पंडाल भक्तिमय हो उठा है। यहां कारीगरों द्वारा तैयार की गई मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। 10 अक्टूबर की रात से ही लक्ष्मी गेट क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ा, डीजे और माता के जयकारों के साथ भक्त अपने-अपने पंडालों में ले जा रहे हैं। लक्ष्मी गेट के पास कई सालों से प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। कारीगर पंकज कुशवाहा ने करीब 250 और शैलेंद्र कुमार ने लगभग 300 दुर्गा प्रतिमाएं बनाई थीं, जिनमें से ज्यादातर भक्त ले जा चुके हैं। लक्ष्मी गेट के मुख्य पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। इसकी सुंदरता देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की आवाज और 'जय माता दी' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)