अज्ञात वाहन की टक्कर से आरओ प्लांट संचालक की मौत:वाराणसी में कृषि सामान लेकर घर लौट रहे थे, पिता की भी हादसे में जान गई थी
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में रविवार शाम रिंग रोड फेज-2 पर सड़क हादसे में 35 वर्षीय संजय वर्मा की मौत हो गई। कोईराजपुर निवासी संजय कृषि संबंधी सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी लोहरापुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें एंबुलेंस से हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने पंडित दीनदयाल अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। संजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार के मुताबिक, चार साल पहले 23 जनवरी 2022 को इसी तरह सड़क हादसे में उनके पिता सुरेश कुमार की भी मौत हो गई थी। अब चार साल बाद बेटे की भी सड़क हादसे में जान चली गई। लोहरापुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर संजय वर्मा आरओ प्लांट चलाते थे। रविवार शाम कृषि संबंधी सामान लेने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। लोहरापुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और काफी खून बह गया। राहगीरों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीआरबी की सूचना पर कोटवा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से संजय को हरहुआ पीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पंडित दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार साल पहले पिता की भी हादसे में हुई थी मौत परिजनों ने बताया कि 23 जनवरी 2022 को संजय के पिता सुरेश कुमार टहलने निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। परिवार ने उस हादसे के बाद खुद को संभाला था, लेकिन अब संजय की मौत से परिवार पर फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संजय के बड़े भाई संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर लोहता पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)