लखनऊ में अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री सील, 4 गिरफ्तार:7 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद, दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय रैकेट का किया भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में छापेमारी कर एक अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और एक अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट से जुड़े चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से 6 किलो से अधिक ताजा हेरोइन बरामद दिल्ली पुलिस ने इनपुट के आधार पर जानकीपुरम स्थित एक ठिकाने पर रेड मारी, जहाँ अवैध रूप से हेरोइन तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 6.275 किलोग्राम ताजा निर्मित हेरोइन बरामद की। इस दौरान पुलिस ने बबलू नाम के एक मुख्य तस्कर को रंगे हाथों धर दबोचा। तस्कर की निशानदेही पर बरेली से सहयोगी गिरफ्तार गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने बबलू से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने गिरोह के अन्य नेटवर्क का खुलासा किया। बबलू की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरेली से उसके साथी रुखसार को भी गिरफ्तार कर लिया। करोड़ों की हेरोइन जब्त लखनऊ में मिली सफलता के बाद पुलिस की टीमों ने दिल्ली-NCR के कई ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल मिलाकर 7 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस पूरे मामले में अब तक कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)