अज्ञात वाहन की टक्कर से आशा बहू की मौत:बीमार बुआ को देखकर लौट रही थी, आरोपी चालक मौके से फरार

Oct 09, 2026 - 15:15
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से आशा बहू की मौत:बीमार बुआ को देखकर लौट रही थी, आरोपी चालक मौके से फरार
बांदा जनपद के नरैनी थाना क्षेत्र के पनगई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से आशा बहू जुगिया देवी की मौत हो गई। वह बीमार बुआ को देखने गई थीं। वहां से लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में परिजन उन्हें नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नरैनी थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव के शंकर पुरवा निवासी गणेश प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी जुगिया देवी आशा बहू के पद पर कार्यरत थीं। उनकी बुआ की तबीयत खराब हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर जुगिया देवी उन्हें देखने गई थीं। बुआ को देखने के बाद वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान पनगई के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गणेश प्रसाद के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें तत्काल नरैनी सीएचसी लेकर पहुंचे। हादसे के करीब 10 मिनट के भीतर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गुरुवार देर रात को जुगिया देवी का शव लेकर बांदा पहुंचे थे। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक के मौके से भाग जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User