अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:अलीगढ़ से घर लौटते समय हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 19, 2026 - 11:46
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:अलीगढ़ से घर लौटते समय हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
हाथरस में हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर गांव भोजपुर के पास रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल को तुरंत जिला बागला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव भोजपुर थाना हाथरस गेट के रूप में हुई है। लाखन सिंह अलीगढ़ से अपने घर भोजपुर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए और पुलिस भी वहां पहुंच गई। ईंट भट्टे पर काम करता था मृतक. मृतक लाखन सिंह अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। उनके पीछे तीन संतान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User