कक्षा 10 की छात्रा से अश्लील कमेंट का आरोप:मऊ में विरोध पर जान से मारने की धमकी, दो युवक पर केस दर्ज

Oct 19, 2026 - 11:46
0
कक्षा 10 की छात्रा से अश्लील कमेंट का आरोप:मऊ में विरोध पर जान से मारने की धमकी, दो युवक पर केस दर्ज
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी करने, अश्लील कमेंट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रेहान खान और जुबेर खान उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते समय परेशान करते थे। आरोप है कि दोनों युवक छात्रा पर अश्लील कमेंट करने के साथ ही उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें भी करते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना हलधरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 221/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 351(3), 61(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सीओ दिनेश दत्त मिश्र ने दी जानकारी सीओ दिनेश दत्त मिश्र ने बताया कि हलधरपुर थाना क्षेत्र में कक्षा 10वीं की छात्रा को स्कूल आते-जाते समय परेशान करने, अश्लील कमेंट करने और आपत्तिजनक हरकतें करने की शिकायत मिली थी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User