अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:कासगंज में पेट्रोल पंप के पास हादसा, पुलिस तलाश में जुटी
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान एटा के मारहरा थाना क्षेत्र के सराय अहमद खां गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र मुन्ना लाल के रूप में हुई है। प्रेम सिंह ढोलना में अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बताया गया कि कासगंज रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि प्रेम सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी जान चली गई। सूचना मिलने पर ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)