जालौन में पेंशनर एसोसिएशन की बैठक:अरविंद चौहान बोले- बुजुर्ग हमारे परिवार, सुविधा का ध्यान रखना दायित्व
जालौन के उरई में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रतिनिधि अरविंद चौहान का सम्मान समारोह बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन पेंशनर्स भवन में हुआ। यह पेंशनर एसोसिएशन की प्रथम मासिक बैठक थी। पदाधिकारियों ने भवन के लिए भूमि आवंटन पर पूर्व डीएम राजेश कुमार पांडेय, धनराशि के लिए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहयोग के लिए अरविंद चौहान और निर्माण के लिए ठेकेदार श्याम किशोर बुधौलिया का आभार जताया। जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष अंगद सिंह राजावत, हरिराम ओमरे ने कहा कि यह भवन बुजुर्ग पेंशनरों के लिए विशेष उपहार है। अरविंद चौहान को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। अरविंद चौहान ने कहा कि पेंशनर परिवार के सम्मानित बुजुर्ग हैं, उनकी सुविधा का ख्याल रखना दायित्व है। कार्यक्रम में लखनलाल अहिरवार, राजेश कुलश्रेष्ठ, अंबिका प्रसाद, प्रभाशुक्ला, शोभा शर्मा, शिवनाथ कुशवाहा, मानसिंह राजपूत, महेश बौद्ध सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)