अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:एटा में बनवारीपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
एटा के जलेसर-सिकंदरा रोड पर बनवारीपुर तिराहे के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। सड़क पर घायल पड़े युवक को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे तत्काल जलेसर के अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हाथरस जिले के भिन्तर गांव निवासी नबी आलम (28) पुत्र नवी रसूल के रूप में हुई है। वह अपनी बजाज विक्रांत बाइक (यूपी 86 एक्स 7002) से गांव जा रहा था। इसी दौरान बनवारीपुर तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जलेसर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। हादसे की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)