जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट से बालक की मौत:मानवाधिकार आयोग ने डीएम से 15 दिसंबर तक मांगी जांच रिपोर्ट
जौनपुर के खटारा गांव में दुर्गा पूजा पंडाल में करंट लगने से सात साल के रिव्यांश सरोज की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन से जांच रिपोर्ट मांगी है। यह हादसा 11 अक्टूबर की रात आरती के दौरान हुआ था। रिव्यांश लोहे के पाइप में उतरे करंट की चपेट में आ गया था। दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने 14 अक्टूबर को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने 15 अक्टूबर को डीएम को नोटिस जारी किया। उन्हें 15 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पंडाल के लिए सही बिजली कनेक्शन नहीं लिया गया था। डीएम सैमुअल पाल एन ने बताया कि सभी संबंधित लोगों से सफाई मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी और मानवाधिकार आयोग को भी समय पर रिपोर्ट दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)