अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:आगरा में आगरा-जलेसर मार्ग पर हादसा, आवल खेड़ा से गांव लौट रहे थे

Oct 09, 2026 - 11:04
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत:आगरा में आगरा-जलेसर मार्ग पर हादसा, आवल खेड़ा से गांव लौट रहे थे
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में आगरा-जलेसर मार्ग पर गुरुवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बास मोहन सहाय के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उपनिरीक्षक निखिल राजपूत ने बताया कि मरने वालों की पहचान पुरा गोवर्धन निवासी राहुल राजपूत और अतीन्द्र राजपूत के रूप में हुई है। दोनों आवल खेड़ा की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में बास मोहन सहाय के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार भी थे। सूचना मिलने पर खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। इस घटना से गांव में दुख का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User