अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनन्या राय को मिली सरकारी नौकरी:मुख्यमंत्री योगी ने वॉलीबॉल खिलाड़ी को सौंपा एसआई पद का नियुक्ति पत्र
लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार की खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी अनन्या राय को सरकारी सेवा में शामिल किया गया है। राजधानी के लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनन्या राय को उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। अनन्या राय ने वॉलीबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी खेल उपलब्धियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने खेल कोटे के तहत उनका चयन किया है। सरकारी सेवा में नियुक्ति मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। अनन्या की नियुक्ति को खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)