अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत:उन्नाव में मेडिकल का काम सीखकर घर लौट रहा था
उन्नाव के बांगरमऊ में एक सड़क हादसे में 16 साल के किशोर अक्षय कुमार की मौत हो गई। वह मेडिकल का काम सीखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अक्षय को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अक्षय कुमार फरीदपुर गांव के रहने वाले संदीप के बेटे थे। मंगलवार को काम सीखने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग अक्षय को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। अक्षय की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)