रामलीला में महिला सुरक्षा का संदेश:मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Oct 14, 2026 - 07:41
0
रामलीला में महिला सुरक्षा का संदेश:मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर के इंदिरा कॉलोनी स्थित रामलीला मंचन स्थल पर मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। कच्ची सड़क चौकी प्रभारी मोहित कुमार टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस की मदद लेने की अपील की गई। साथ ही महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और आपातकालीन सहायता नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग का तरीका समझाया गया। चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने रामलीला देखने पहुंचे लोगों को भी महिला सुरक्षा का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User