अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मिस्त्री की मौत:बस्ती में काम खत्म कर घर लौट रहे थे, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

Oct 07, 2026 - 21:52
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मिस्त्री की मौत:बस्ती में काम खत्म कर घर लौट रहे थे, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर खझौला गांव के पास बुधवार रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मिस्त्री श्यामलाल (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। काम खत्म कर साइकिल से लौट रहे थे श्यामलाल खझौला गांव स्थित प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स में वाहन मिस्त्री का काम करते थे। बुधवार रात काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दिसंबर में बेटी की शादी तय श्यामलाल के परिवार में पत्नी सरस्वती और पांच बच्चे रबीना, रागिनी, मुश्कान, संदीप और मंजीत हैं। बेटी रागिनी की शादी दिसंबर में तय है। परिवार मजदूरी पर निर्भर है। श्यामलाल की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चौकी प्रभारी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User