अमेठी में विवाहिता फंदे से लटकी मिली:पति के अस्पताल से लौटने पर अंदर से बंद था कमरा; पुलिस ने दरवाजा तोड़ा

Oct 07, 2026 - 21:52
0
अमेठी में विवाहिता फंदे से लटकी मिली:पति के अस्पताल से लौटने पर अंदर से बंद था कमरा; पुलिस ने दरवाजा तोड़ा
अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के निहालगढ़ कस्बे में बुधवार शाम 20 वर्षीय विवाहिता नाजरीन कमरे में फंदे से लटकी मिली। पति हमजा की सूचना पर शाम 7:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर नाजरीन को नीचे उतारा गया। उसे ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी मुलाकात पालपुर गांव निवासी हमजा के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात अंबेडकरनगर के धनरुआ बाजार निवासी मोहम्मद असलम की बेटी नाजरीन से हुई थी। करीब सात महीने पहले दोनों का दिल्ली के सराय काले खां स्थित मस्जिद में निकाह हुआ था। एक सप्ताह पहले दोनों निहालगढ़ स्थित हमजा के दादा के मकान में रहने लगे थे। शादी से दोनों परिवार नाराज थे हमजा के मुताबिक शादी से दोनों पक्षों के लोग नाराज थे। इसे लेकर नाजरीन मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसने मंगलवार को गौरीगंज महिला थाने में शिकायत भी की थी। बुधवार को हमजा अपनी बीमार मां फातिमा का इलाज कराने अस्पताल गया था। अस्पताल से लौटने पर अंदर से बंद मिला कमरा हमजा के मुताबिक शाम को अस्पताल से लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने पुलिस को सूचना दी। खिड़की से नाजरीन फंदे से लटकी दिखाई दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस बोली- हर पहलू की जांच जारी नाजरीन के भाई अरबाज के गुजरात में होने की जानकारी सामने आई है। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। हर पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर या कोई तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User