अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर पांचाल घाट पुल के पास हादसा
फर्रुखाबाद में इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक नुमा रेहड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम छा गया। राजेपुर खंडोली निवासी 19 वर्षीय सत्येंद्र राजेपुर में सब्जी बेचने का काम करते थे। शनिवार सुबह वह सब्जी खरीदने मंडी जा रहे थे। पांचाल घाट पुल के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। सत्येंद्र के पास मिले मोबाइल से परिवार को जानकारी दी गई। वह अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। युवक की मौत से मां रामलली और परिवार के अन्य सदस्य परेशान हैं। अस्पताल ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)