मैनपुरी में विधवा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:कोर्ट में मामला चल रहा है विचाराधीन, पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार

Oct 10, 2026 - 11:18
0
मैनपुरी में विधवा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:कोर्ट में मामला चल रहा है विचाराधीन, पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार
मैनपुरी में जमीन पर अपना हक बचाने के लिए एक विधवा महिला ने प्रशासन से गुहार लगाई है। अवध नगर स्टेशन रोड निवासी ऊषा देवी ने शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। उनका आरोप है कि जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विवादित भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। महिला ने विरोध करने पर परिवार को जातिसूचक गालियां देने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार दिवाकर के मुताबिक, खतौनी खाता संख्या 00167 में उनके और उनके बेटे गौरव दिवाकर के नाम भूमि दर्ज है। आरोप है कि पंजाबी कॉलोनी निवासी राजेश सिंह चौहान ने पहले भी जमीन पर कब्जे का प्रयास किया था। इसके बाद महिला ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का सहारा लिया। 2019 से सिविल कोर्ट में विचाराधीन है मुकदमा ऊषा देवी ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर सिविल जज (सीनियर डिवीजन), मैनपुरी के न्यायालय में वर्ष 2019 से मूलवाद संख्या 248/2019, ऊषा देवी दिवाकर आदि बनाम अनुराधा चौहान आदि विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि मुकदमा अदालत में चलने के बावजूद राजेश सिंह चौहान और उनकी पत्नी अनुराधा चौहान ने विवादित भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द कहने और धमकाने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने जमीन पर कब्जे का विरोध किया तो उन्हें और उनके परिवार को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया। महिला के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए विवादित जमीन पर अपना अधिकार जताया। उन्होंने भूमि पर कब्जे को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। राजस्व टीम से पैमाइश कराकर कब्जा हटवाने की मांग ऊषा देवी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजस्व टीम गठित कर भूमि की निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए। जांच के जरिए जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और अवैध कब्जा पाए जाने पर उसे हटवाया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User