अहमदगढ़ में छात्राओं ने निकाली रैली:मिशन शक्ति अंतर्गत सिखाए सुरक्षा नियम, हेल्पलाइन नंबरों से कराया गया अवगत
बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के अहमदगढ़ कस्बे में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बीडीएस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। अहमदगढ़ थाना पुलिस के नेतृत्व में आयोजित रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। रैली में छात्राओं, शिक्षकों और कस्बे की महिलाओं ने भाग लिया। छात्राओं ने बैनर, पोस्टर और पंपलेट के माध्यम से नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)