AIMIM जिलाध्यक्ष बोले- सपा का PDA दिखावा:भाजपा-सपा एक ही सिक्के के दो पहलू, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Oct 04, 2026 - 20:31
0
AIMIM जिलाध्यक्ष बोले- सपा का PDA दिखावा:भाजपा-सपा एक ही सिक्के के दो पहलू, सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
जौनपुर में रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक AIMIM जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसमें उन्होंने सपा के PDA को दिखावा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने मुस्लिम समाज को हमेशा धोखा दिया है। मुजफ्फरनगर दंगों का किया जिक्र इमरान बंटी ने कहा कि मुस्लिम समाज ने मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक को मुख्यमंत्री बनाने में साथ दिया। इसके बावजूद सपा सरकार में मुसलमानों को मुजफ्फरनगर जैसे दंगों का सामना करना पड़ा। भाजपा-सपा को बताया एक ही सिक्के के दो पहलू बंटी ने सपा और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। उनके मुताबिक, भाजपा मुसलमानों का डर दिखाकर दलितों और पिछड़ों का वोट हासिल करती है। वहीं सपा भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम समाज का वोट लेती है। सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी इमरान बंटी ने दावा किया कि जिस दिन देश से भाजपा खत्म होगी, उसी दिन उत्तर प्रदेश से सपा भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि AIMIM जौनपुर की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का दावा उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। किसी दल से गठबंधन होने पर पार्टी बड़े नेताओं के फैसले के अनुसार चुनाव लड़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User