AIMIM नेता को पीलीभीत जाने से रोका:दिल्ली में प्रदर्शन के चलते पुलिस ने रोका, घर-ऑफिस पर पहरा; नेता जाने पर अड़े

Oct 10, 2026 - 12:56
0
AIMIM नेता को पीलीभीत जाने से रोका:दिल्ली में प्रदर्शन के चलते पुलिस ने रोका, घर-ऑफिस पर पहरा; नेता जाने पर अड़े
बरेली में AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी को पुलिस ने पीलीभीत जाने से रोक दिया। वह 10 अक्टूबर को संगठन विस्तार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस और कुरैशी के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए। कुरैशी के मुताबिक, दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के चलते पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस ने उन्हें किसी और दिन कार्यक्रम करने को कहा। प्रशासन ने इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। नदीम कुरैशी ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनका पीलीभीत दौरा पार्टी के पूर्व निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम का हिस्सा था। इसमें नए पदाधिकारियों को सदस्यता दिलानी थी। उन्होंने साफ किया कि उनका कार्यक्रम किसी विरोध-प्रदर्शन के लिए नहीं था और वह पीलीभीत जाने के अपने फैसले पर कायम हैं। पुलिस की सलाह के बावजूद उन्होंने नाराजगी जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User