बाराबंकी में वयोवृद्ध नेता बोले-इमरजेंसी में ऐसे हालात नहीं थे:पंडित राजनाथ शर्मा बोले- कांग्रेस नेता गांधीजी को पढ़ें, लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा जरूरी

Oct 10, 2026 - 12:56
0
बाराबंकी में वयोवृद्ध नेता बोले-इमरजेंसी में ऐसे हालात नहीं थे:पंडित राजनाथ शर्मा बोले- कांग्रेस नेता गांधीजी को पढ़ें, लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा जरूरी
बाराबंकी में आपातकाल और मौजूदा राजनीति पर बहस के बीच, जेपी, लोहिया और राज नारायण के करीबी समाजवादी विचारक पंडित राजनाथ शर्मा ने पीएम के खिलाफ भाषा पर सवाल उठाते हुए अपनी राय रखी। उनके मुताबिक, आपातकाल में भी विपक्षी नेता पीएम के लिए ऐसी अपमानजनक भाषा इस्तेमाल नहीं करते थे। लोकतंत्र में भाषा की मर्यादा जरूरी है। कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत शब्दों पर शर्मा ने आपत्ति जताई। वह भाजपा समर्थक नहीं, पर किसी नेता के लिए अपमानजनक भाषा ठीक नहीं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को महात्मा गांधी के विचारों को पढ़ने की सलाह दी। चुनाव आयोग के कामकाज पर शर्मा ने कहा, वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने को फैक्ट्स पर देखें। आपातकाल के दौरान जेल में रहे शर्मा ने बताया, दिल्ली में घरों से बाहर न निकलने की अपील जैसी स्थिति आपातकाल में भी नहीं थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User