AIR Show-वाराणसी में सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रिहर्सल:तिरंगा लेकर नमो घाट पर गंगा के ऊपर से गुजरा, 22 से शुरू होगा एयर शो

Oct 18, 2026 - 14:00
0
AIR Show-वाराणसी में सेना के हेलीकॉप्टर ने किया रिहर्सल:तिरंगा लेकर नमो घाट पर गंगा के ऊपर से गुजरा, 22 से शुरू होगा एयर शो
वाराणसी में एयर शो को लेकर एयर फोर्स लगातार काम कर रहा है। सेना के हेलीकॉप्टर और विमान बाबतपुर एयरपोर्ट और गाजीपुर की हवाई पट्टी से वाराणसी के लिए उड़ान भर रहे हैं। इसी क्रम में सेना के हेलीकॉप्टर ने वाराणसी के आसमान में उड़ान भरी। इस दौरान तिरंगा झंडा भी हेलीकॉप्टर ने लहराया। इसके दो दिन पहले चिनूक हेलीकॉप्टर ने टच एंड गो गंगा पर रिहर्सल किया था। वहीं शाम तक सूर्य किरण विमानों के गंगा के ऊपर रिहर्सल करने की संभावना है। सूर्य किरण विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचे थे। वाराणसी पहुंचा हेलीकॉप्टर, तिरंगा लेकर उड़ा वाराणसी में आगामी 22, 24 और 25 अक्टूबर को भव्य एयर शो होना है। जिसे लेकर नमो घाट पर तैयारियां चल रही हैं। सेना के अधिकारी और एयरफोर्स के अधिकारी लगातार नमो घाट पर कार्य करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक अस्थायी ATC का भी निर्माण किया जा रहा है। जिससे विमानों को एयर शो के लिए निर्देश दिया जाएगा। इसी क्रम में रविवार की सुबह नमो घाट पर सेना का हेलीकॉप्टर भी पहुंचा और उसने रिहर्सल किया। अस्सी घाट तक गया और फिर गाजीपुर लौट गया गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी से उड़ा सेना का यह हेलीकॉप्टर तिरंगा लेकर वाराणसी पहुंचा था। इसके बाद यह गंगा पर होता हुआ अस्सी घाट तक गया और फिर वापस लौट गया। इस दौरान यह काफी नीचे से उड़ान भर रहा था। चिनूक ने किया था रिहर्सल इसके पहले गुरुवार को सेना के हेलीकॉप्टर चिनूक ने नमो घाट और फिर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा घर पर टच एंड गो का रिहर्सल किया था। इस दौरान नमो घाट के सामने कुछ देर तक हवा में रूककर मौके पर चक्कर लगाया था। इसके बाद वापस अंधऊ हवाई पट्टी गाजीपुर लौट गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User