संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 नवंबर को होगी राष्ट्रीय परीक्षा:स्नातक-परास्नातक विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा; प्रथम पुरस्कार 50 हजार
सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति विद्यार्थियों की समझ और रुचि बढ़ाने के लिए 21 नवंबर को ‘भारत बौद्धिक ज्ञान प्रणाली 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026’ आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषय शामिल होंगे। इसमें स्नातक और परास्नातक स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपए तक का नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। छात्र कल्याण संकाय प्रमुख प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा का आयोजन भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान की ओर से किया जा रहा है। इसमें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग (IKS Division) ज्ञान भागीदार है। 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू हो चुका है। विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.bhartboudhiks.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विश्वविद्यालय का परिचय-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य सरकारी पहचान-पत्र, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूरी होंगे। प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को तीन श्रेणियों में नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 50 हजार रुपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 25 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 2,500 रुपए दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। दो घंटे की होगी परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान प्रणाली से जोड़ना और इस क्षेत्र में उनकी अकादमिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)