अजगर ने 20 किलो के नीलगाय के बच्चे को निगला...VIDEO:प्रयागराज के थरवई में 5 घंटे तक दहशत का माहौल, वन विभाग ने पकड़ा
प्रयागराज में बहादुरपुर के थरवई क्षेत्र में सोमवार को उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब करीब 12 फीट लंबा अजगर आबादी के बीच पहुंच गया। अजगर ने करीब 20 किलो वजनी नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक लोग अजगर की गतिविधियों को देखते रहे और उसे पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी गई। अजगर ने निगला नीलगाय का बच्चा ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर खेतों की ओर से निकलकर आबादी के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर नीलगाय के बच्चे पर पड़ी। अजगर ने नीलगाय के बच्चे को जकड़ लिया और उसे निगलना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, अजगर को नीलगाय के बच्चे को पूरी तरह निगलने में करीब छह मिनट का समय लगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। 42 मिनट बाद अजगर ने बच्चे को छोड़ा बताया गया कि नीलगाय के बच्चे को निगलने के करीब 42 मिनट बाद अजगर ने उसे बाहर उगल दिया। इस घटना को देखने के बाद ग्रामीणों में अजगर को लेकर डर और बढ़ गया। आबादी के बीच इतने बड़े अजगर के पहुंचने से लोग अपने बच्चों और मवेशियों को लेकर भी सतर्क हो गए। 5 घंटे की मशक्कत के बाद विभाग ने पकड़ा अजगर के आबादी के बीच होने की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास के क्षेत्र में अजगर की तलाश शुरू की। अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को करीब पांच घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने करीब 12 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे बोरे में भरकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आबादी के बीच अजगर के पहुंचने की घटना को लेकर काफी देर तक मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)