वीडियो कॉल से परेशान विवाहिता ने दी जान:कोर्ट के आदेश पर दो पर केस दर्ज, पति ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया

Sep 28, 2026 - 08:41
0
वीडियो कॉल से परेशान विवाहिता ने दी जान:कोर्ट के आदेश पर दो पर केस दर्ज, पति ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में लगातार फोन और वीडियो कॉल आने से परेशान एक विवाहिता की आत्महत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पति रोहित यादव ने गांव के अरविंद यादव और अभिषेक यादव पर उसकी पत्नी को लगातार फोन और वीडियो कॉल करने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। रोहित यादव के मुताबिक उसकी शादी 2020 में नीतू यादव से हुई थी। आरोप है कि गांव के अरविंद यादव और अभिषेक यादव उसकी पत्नी को लगातार फोन और वीडियो कॉल करते थे। पति का कहना है कि बार-बार कॉल आने से नीतू परेशान थी। परिवार की ओर से दोनों लोगों को फोन नहीं करने के लिए कहा गया था, लेकिन इसके बावजूद कॉल आने का सिलसिला जारी रहा। 28-29 मई को कई बार कॉल आने का दावा रोहित ने आरोप लगाया कि 28 और 29 मई को नीतू के मोबाइल पर कई बार फोन और वीडियो कॉल आए। लगातार कॉल से परेशान होकर नीतू ने 29 मई की सुबह करीब 3 बजे आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पति ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस से शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचा पति रोहित का आरोप है कि उसने घटना के बाद सिकरारा पुलिस और एसपी से शिकायत की, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कोर्ट के आदेश के बाद सिकरारा पुलिस ने अरविंद यादव और अभिषेक यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप संदेशों की जांच होगी पुलिस जांच में मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल, ऑडियो और वीडियो कॉल के रिकॉर्ड के साथ व्हाट्सऐप संदेशों को भी खंगाला जाएगा। इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटना से पहले मृतका से आरोपियों के संपर्क और बातचीत की स्थिति की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User