अजय राय हत्याकांड में वादी से हुई जिरह:जौनपुर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख तय की

Oct 05, 2026 - 19:03
0
अजय राय हत्याकांड में वादी से हुई जिरह:जौनपुर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख तय की
जौनपुर में आजमगढ़ के लालगंज क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख अजय राय हत्याकांड में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सप्तम सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत में सुनवाई हुई। दोपहर करीब 2 बजे हुई सुनवाई के दौरान मामले के वादी संजय राय से जिरह की गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर 2026 की तारीख निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह, राजेश कुमार राठौर, राकेश सिंह और संजय सिंह मौजूद रहे। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अदालत में अपनी-अपनी पैरवी की। सुनवाई के दौरान वादी पक्ष के अधिवक्ताओं और समर्थकों की भीड़ भी अदालत परिसर में रही। 2003 में गोली मारकर हुई थी हत्या अभियोजन के अनुसार, अजय राय की वर्ष 2003 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में अब अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User