सहारनपुर में सड़क पर रेत बेचने वालों पर कार्रवाई:नगर निगम ने आठ खनन कारोबारियों के चालान काटे; 16 हजार जुर्माना वसूला
सहारनपुर में सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार शाम कार्रवाई की। जोन-1 के न्यू 62 फुटा क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क पर रेत के ढेर लगाकर खनन सामग्री बेच रहे 8 कारोबारियों के चालान काटे गए। नगर निगम की टीम ने करीब तीन दर्जन स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। टीम पहुंची तो सामान समेटने लगे दुकानदार सहायक नगरायुक्त जेपी यादव के निर्देश पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता न्यू 62 फुटा क्षेत्र में पहुंचा। टीम को देखते ही सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान फैलाकर बैठे दुकानदारों और कारोबारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदार सड़क पर रखा सामान आनन-फानन में समेटकर दुकानों के अंदर रखने लगे। निगम टीम ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया। सड़क पर रेत के ढेर, हादसे का खतरा अभियान के दौरान टीम की नजर उन कारोबारियों पर पड़ी, जिन्होंने सड़क पर ही रेत के बड़े-बड़े ढेर लगा रखे थे। सड़क पर रेत फैलने से यातायात प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ था। नगर निगम ने ऐसे 8 खनन कारोबारियों के चालान काटे। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा सड़क या सार्वजनिक स्थान पर खनन सामग्री रखी मिली तो कार्रवाई सिर्फ जुर्माने तक सीमित नहीं रहेगी। जरूरत पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। 16 हजार रुपए जुर्माना वसूला अभियान के दौरान करीब तीन दर्जन स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। करीब एक दर्जन लोगों पर कार्रवाई करते हुए निगम ने 16 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर कब्जा कर कारोबार करने और निर्माण सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई होते ही मची अफरा-तफरी नगर निगम की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। टीम के पहुंचते ही कई अतिक्रमणकारी सामान समेटते नजर आए। अतिक्रमण हटाओ दस्ते में प्रवर्तन दल के रणदीप, विक्रम, अमित, विकास, नितिन और मेहरबान समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)