अखिलेश 22 अक्टूबर को आजम खान से जेल में मिलेंगे:12 बजे होगी मुलाकात, घर पर पत्नी और बेटे से भी मिलेंगे

Oct 19, 2026 - 21:34
0
अखिलेश 22 अक्टूबर को आजम खान से जेल में मिलेंगे:12 बजे होगी मुलाकात, घर पर पत्नी और बेटे से भी मिलेंगे
रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर की सुबह दस बजे रामपुर पहुंचकर जिला कारागार में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान से मुलाकात करेंगे। अखिलेश यादव के कार्यक्रम की जानकारी सोमवार रात करीब 8:30 बजे सपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर ने दी। उनके मुताबिक, सपा प्रमुख सुबह करीब 12:30 बजे रामपुर जिला जेल पहुंचेंगे। वहां आजम खान से मुलाकात करने के तुरंत बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि अखिलेश यादव के रामपुर आने और जेल में मुलाकात करने का कार्यक्रम तय हो गया है। हालांकि, उनके साथ पार्टी के कौन-कौन से नेता रामपुर पहुंचेंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। 12:45 पर वग जेल में आजम खान से मुलकात करेंगे। इसके तुरंत बाद उनके घर जाएंगे। वहां आजम खान की पत्नी और बड़े बेटे अदीब खान से मिलेंगे और लखनऊ लौट जाएंगे। ओवैसी के बयान के बाद सियासी हलचल अखिलेश यादव के रामपुर आने के कार्यक्रम को लेकर जिले के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसकी एक वजह बीते दिन रामपुर की टांडा तहसील में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा भी मानी जा रही है। जनसभा के दौरान ओवैसी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला था और तंज कसे थे। इसके अगले दिन अखिलेश यादव के आजम खान से मुलाकात के लिए रामपुर आने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में इस दौरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अखिलेश यादव के रामपुर आने के पीछे ओवैसी के बयानों की कोई भूमिका है या नहीं, इस बारे में सपा की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। 17 नवंबर 2025 से जेल में बंद हैं आजम खान सपा नेता मोहम्मद आजम खान 17 नवंबर 2025 से रामपुर जिला कारागार में बंद हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी जेल में हैं। अब अखिलेश यादव की आजम खान से प्रस्तावित मुलाकात को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User