ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:कन्नौज के बब्लू के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने की पुष्टि

Oct 19, 2026 - 21:34
0
ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:कन्नौज के बब्लू के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने की पुष्टि
फफूंद रेलवे स्टेशन के पास दिबियापुर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। सूचना पर जीआरपी पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के धारानगर गांव निवासी बब्लू पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई। उसकी जेब से दो मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला, जिससे पहचान हो पाई। रविवार 18 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:50 बजे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी थी। मोबाइल के जरिए मृतक के भाई संदीप को जानकारी दी गई, जिन्होंने फोटो देखकर पहचान की। बाद में पिता अमर सिंह ने भी मोर्चरी पहुंचकर शव की पुष्टि की। जीआरपी के मुताबिक, युवक की मौत अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User