अखिलेश बोले- लखनऊ वालों की रक्षा कौन करेगा?:सपा बोली- राजभर की पार्टी में सिर्फ उनके बच्चे ही साथ रह गए

Oct 16, 2026 - 10:08
0
अखिलेश बोले- लखनऊ वालों की रक्षा कौन करेगा?:सपा बोली- राजभर की पार्टी में सिर्फ उनके बच्चे ही साथ रह गए
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इसे लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा। कहा- सुना है सत्ताधारियों की तरफ से कोई बड़ी प्रेस-कांफ्रेंस हो रही है। लगता है ‘लखनऊ-एक्सप्रेस’ का इंजन फेल हो गया है, तभी दिल्ली के इंजन ने लखनऊ की कमान किसी और को थमा दिया है। असली खेल तो लखनऊ के इंजन को खटारा साबित करके उसे पर्मानेंट हटाने का है। अब लखनऊवालों की रक्षा कौन करेगा? इध, सपा के 3 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा- चुनाव आते-आते पूरे प्रदेश में सपा में भगदड़ मच जाएगी। ये लोग सरकार में शामिल होने के लिए परेशान हैं। सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने जवाब दिया कि हम उनसे क्या बोलें? जिनकी बची-कुची पार्टी में से सिर्फ उनके बच्चे ही उनके साथ रह गए हैं, उनके विधायक भी साथ नहीं हैं, अपनी राजनीतिक आखिरी पारी खेल रहे हैं। मैं दुआ करूंगा कि भाजपा में विलय करने से पहले बच्चों को सेट कर लीजिए, वरना वह मौका भी चला जाएगा। बाकी उनमें अब कोई दम नहीं रह गया है। राजभर समाज भी उनसे आगे बढ़ गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User