दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर:झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, महोबा के कबरई में चंद्रावल रोड पर गुरुवार रात हादसा

Oct 16, 2026 - 10:08
0
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर:झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, महोबा के कबरई में चंद्रावल रोड पर गुरुवार रात हादसा
महोबा में कबरई थाना क्षेत्र के चंद्रावल रोड पर गुरुवार रात करीब 11:30 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ग्योडी गांव निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़े और दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों की पहचान ग्योडी गांव निवासी 20 वर्षीय छोटा पुत्र दयाराम कुशवाहा और 25 वर्षीय बबलू पुत्र शिवबली के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी बेहतर उपचार के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायलों की गंभीर हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User