अखिलेश बोले- सपा नहीं उतारेगी तीसरा कैंडिडेट:कहा- अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर, राज्यसभा के सभी कैंडिडेट का निर्विरोध चुना जाना तय
यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज है। सपा ने राज्यसभा में तीसरे कैंडिडेट को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया। लिखा- अब हमारी निगाह तीन पर नहीं चार सौ तीन पर है। सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए राम गोपाल यादव और धनंजय परिमल नाथवानी के नाम से दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी और उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इधर, BJP से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए कानपुर के प्रकाश पाल ने हनुमान जी को लड्डू चढ़ाकर दर्शन पूजन किए। उन्होंने सपा पर निशाना साधा। प्रकाश पाल ने कहा- सपा में अब पीडीए का असली मतलब राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सामने आया है। पीडीए में ‘पी’ का मतलब पैसा, ‘डी’ का मतलब दो और ‘ए’ का मतलब आओ है। यानि कि "पैसा दो और आओ" ऐसा ही हुआ, जब धनवान लोगों को देखकर सपा ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया। कार्यकर्ताओं को कोई जगह नहीं दी गई। यूपी के चुनावी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)