अखिलेश गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन:माती में जुटे सपाई, रिहाई तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय माती में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता माती पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अखिलेश यादव की रिहाई तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पांच दिन पहले निर्वाचन आयुक्त के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकने के मामले में अकबरपुर कोतवाली में 36 नामजद और 200 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा जिला सचिव हिम्मत सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना उनका अधिकार है और अखिलेश यादव की रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)