संभल में मौसम का बदला मिजाज:दिन में बढ़ी गर्मी, 25°C तापमान, AQI 152, दो दिन से बारिश का अलर्ट बेअसर

Oct 07, 2026 - 10:26
0
संभल में मौसम का बदला मिजाज:दिन में बढ़ी गर्मी, 25°C तापमान, AQI 152, दो दिन से बारिश का अलर्ट बेअसर
संभल में सुबह-रात का मौसम सुहावना होने के बाद दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी बढ़ रहीं है। मौसम विभाग 2 दिन से हल्की बारिश का अलर्ट कर रहा है, लेकिन कोई बारिश नहीं हुई और आज भी बारिश का अलर्ट है। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई है, जबकि AQI 152 दर्ज किया गया है। बुधवार की सुबह 09 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। 5 दिन के मुकाबले कल मंगलवार को 2 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट आई थी और कल के मुकाबले आज बुधवार को 1 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। बाढ़ से प्रभावित जनजीवन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। संभल, असमोली, चंदौसी, नरौली, सिरसी, गुन्नौर, बबराला, बहजोई, रजपुरा, गंवा, जुनावई सभी जगह धूप निकल रही है और बीच-बीच में बादल भी छा रहे हैं। गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर के ब्लॉक जुनावई के गांव रघुपुर पुख्ता में बाढ़ से प्रभावित हुआ जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। ब्लॉक स्तर से एंटी लारवा का छिड़काव करते हुए पूरे गांव में साफ सफाई का युद्ध स्तर पर काम शुरू कराया गया है। मौसम के बदलाव के साथ संक्रमण बढ़ रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी 1000 के पार पहुंची है, जबकि बीते सोमवार और मंगलवार को ब्लड जांच 17,000 के लगभग पहुंची है। 250 से अधिक मरीज प्रतिदिन बुखार के नए सामने आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. राजेंद्र सैनी विधायक के अस्पताल में 45 मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉक्टर तरुण पाठक ने बताया कि जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई के सेवन की सलाह उन्होंने संक्रमण फैलने पर सरकारी अस्पताल या अच्छे डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई के सेवन की सलाह है। इस साल जनपद संभल में 97% अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 30 सितंबर तक 1294.9 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि 658.4 मिलीमीटर बारिश होनी थी। अधिक बारिश होने की वजह से धान-बाजरा-ईख-उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User