अखिलेश के गन्ना भुगतान वादे पर सतीश शर्मा का पलटवार:बोले- सपा ने किसानों को गुमराह किया, ये आज के सबसे बड़े रावण हैं
बाराबंकी में सेवा संकल्प अभियान का समापन हुआ। इस दौरान प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण बांटे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान के वादे पर पलटवार किया। सतीश शर्मा ने कहा कि सपा सरकारें किसानों को सही दाम देने में नाकाम रहीं और कर्जमाफी के नाम पर गुमराह किया। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने 16 लाख से ज्यादा किसानों के नलकूपों का बिजली बिल मुफ्त किया है। साथ ही, धान और गेहूं के एमएसपी में 2014 के बाद करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म और संस्कृति का विरोध करते हैं, वे आज के सबसे बड़े रावण हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि चुनावी हार से बौखलाया विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है और चुनाव आयोग पर सवाल उठाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)