संभल में वकीलों का प्रदर्शन, प्रोटेक्शन एक्ट की मांग:पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Oct 17, 2026 - 15:53
0
संभल में वकीलों का प्रदर्शन, प्रोटेक्शन एक्ट की मांग:पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और दुर्व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की मांग
संभल में शनिवार को 2:00 बजे जिला बार एसोसिएशन संभल के बैनर तले अधिवक्ताओं ने सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर कॉलेज चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान सैकड़ों अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ असमोली अमन कुमार, सीओ संभल कुलदीप सिंह सहित आरआरएफ और पीएसी के जवान मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी विकास चन्द्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने तथा न्यायालयों में अधिवक्ताओं के साथ कथित अमानवीय व्यवहार करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करना चाहिए एडवोकेट शकील अहमद ने कहा कि देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार को अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करना चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनने से वादकारियों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा। एडवोकेट मुख्तार फातिमा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग करीब 50 वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि यह अधिवक्ताओं और आम लोगों के हितों से जुड़ा मुद्दा है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों का समर्थन प्राप्त है और अधिवक्ता न्यायिक रथ यात्रा निकालने के लिए भी तैयार हैं। इस मौके पर सरफराज नवाज, चौधरी मजारुल हुसैन सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी विचार रखे। प्रदर्शन में शाहीन जमाल, सैयद फरोग हसन, रवि राज चाहल, मुकेश कुमार आर्य, दानिश अली, राखी रानी, दीपक शर्मा, अनुज कुमार, समीर अहमद, उवेस एडवोकेट, सूरज सिंह और संजय सागर सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User