अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन:बोले- रिहाई तक जारी रहेगा आंदोलन, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

Oct 06, 2026 - 19:00
0
अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन:बोले- रिहाई तक जारी रहेगा आंदोलन, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार शाम करीब 5 बजे शहर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सदर कोतवाली क्षेत्र में इशन नदी पुल स्थित महाराजा तेज सिंह की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की रिहाई और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। इस दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। दिल्ली में मंगलवार को विपक्षी सांसदों के चुनाव आयोग की ओर मार्च के दौरान अखिलेश यादव समेत कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूर्व विधायक बोले- रिहाई तक जारी रहेगा धरना पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने और धरना देने दिल्ली गए थे। उनके अनुसार, पुलिस ने सांसदों को घसीटकर गिरफ्तार किया और अखिलेश यादव को भी हिरासत में ले लिया। राजकुमार यादव ने कहा कि जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता, तब तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अनशन और धरना जारी रखेंगे। चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाए आरोप पूर्व विधायक ने चुनाव आयोग और भाजपा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है तो भाजपा उसके पक्ष में क्यों खड़ी हो रही है और उसे बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं है तो उसका सामना करने में डर कैसा। राजकुमार यादव ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दावा किया कि देशभर में करीब 13 करोड़ वोट काटे गए हैं। यह आंकड़ा उन्होंने अपने बयान में दिया। मतदाता सूची में नाम को संवैधानिक अधिकार बताया उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले प्रत्येक नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना और उसे मतदान का अधिकार मिलना संवैधानिक अधिकार है। आरोप लगाया कि मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं, जिससे चुनाव व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User