प्रयागराज में PDA ने 16 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:फूलपुर और झूंसी में दो स्थानों पर की कार्रवाई, FIR की चेतावनी
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-5 क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 16 बीघे जमीन में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में हुई। PDA के अनुसार, पहली कार्रवाई फूलपुर तहसील क्षेत्र के मौजा शेरडीह, परगना घूंसी में की गई। यहां महेंद्र यादव, सूरज सिंह यादव, मिथलेश यादव उर्फ सोनू, ललित यादव पुत्र अशरफी यादव, कमलेश यादव पुत्र बृज मोहन और अन्य लोगों की ओर से करीब 10 बीघे क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद PDA की टीम ने झूंसी क्षेत्र में लीलापुर रोड स्थित मौजा भदनी ऊपरहार में कार्रवाई की। यहां रजनीश सिंह पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह और अन्य लोगों की ओर से करीब छह बीघे में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी जाएगी। PDA अधिकारियों के मुताबिक अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि संबंधित प्लाटिंग का तलपट मानचित्र स्वीकृत है या नहीं। PDA ने खास तौर पर बाढ़ क्षेत्र और HFL (हाई फ्लड लेवल) क्षेत्र में भूखंड खरीदने और बेचने से बचने की सलाह दी है। कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता, सुपरवाइजर और PDA की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)