अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपाइयों का प्रदर्शन:सीतापुर की सिधौली कोतवाली में धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सपा सुप्रीमो की रिहाई मांगी

Oct 06, 2026 - 16:17
0
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपाइयों का प्रदर्शन:सीतापुर की सिधौली कोतवाली में धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सपा सुप्रीमो की रिहाई मांगी
सीतापुर। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पुलिस द्वारा रोके जाने और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे सीतापुर के सिधौली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सपाई कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की। धरने में शामिल सपा नेता रमेश कुमार यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव आयोग के मुद्दे को लेकर ज्ञापन देने के लिए आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र-छात्राएं और अन्य लोग लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय डेलीगेशन में शामिल नेताओं और सांसदों को गिरफ्तार कर लिया गया। रमेश कुमार यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की रिहाई होने तक कार्यकर्ता अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि पहले सभी सपा पदाधिकारी तहसील परिसर में मौजूद थे। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना शुरू कर दिया। सपाइयों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के माध्यम से अपनी मांग उच्चाधिकारियों और शासन तक पहुंचाने की बात कही। रमेश यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर के अधिकारी और पुलिस जमीनी स्तर की समस्याओं एवं कार्यकर्ताओं की आवाज को शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इंस्पेक्टर से मांग की कि अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाए। धरने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के चलते कोतवाली परिसर में पुलिस की मौजूदगी बनी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User