जौनपुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपा का प्रदर्शन:कार्यकर्ता अंबेडकर तिराहे पर धरने पर बैठे, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
जौनपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में था। सपा नेता रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता अंबेडकर तिराहे पर धरने पर बैठे। सुरक्षा के लिए दो थानों की पुलिस तैनात की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने 'योगी-मोदी मुर्दाबाद' और 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे लगाए। रत्नाकर चौबे ने कहा कि अखिलेश यादव को सांकेतिक कार्यक्रम के दौरान गिरफ्तार किया गया। सपा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही है। चौबे ने ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी और ईवीएम जलवाने का आरोप लगाया, इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के अधिकार छीन रही है। प्रदर्शन में निजामुद्दीन अंसारी, अमित यादव, पूनम मौर्या, प्रदीप यादव, अनवारुल हक गुड्डू, रमेश मौर्या, दिलीप प्रजापति, विकास यादव, राजीव यादव, धर्मेंद्र सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)