AKTU - बीफार्मा के स्टूडेंट्स की फिजिकल रिपोर्टिंग 14 से:17 अक्टूबर तक कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट, स्पेशल राउंड के लिए 15 से रजिस्ट्रेशन

Oct 13, 2026 - 19:01
0
AKTU - बीफार्मा के स्टूडेंट्स की फिजिकल रिपोर्टिंग 14 से:17 अक्टूबर तक कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट, स्पेशल राउंड के लिए 15 से रजिस्ट्रेशन
लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) से जुड़े कॉलेजों में बीफार्मा में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की फिजिकल रिपोर्टिंग 14 से 17 अक्टूबर तक होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा। वहीं, स्पेशल राउंड की काउंसिलिंग के लिए 15 से 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। जो अभ्यर्थी पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। 27 को होगा सीट अलॉटमेंट स्पेशल राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग 22 से 25 अक्टूबर तक होगी। इसके बाद 27 अक्टूबर को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। अभ्यर्थियों को तय तारीखों के अनुसार काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User