AKTU में 20 करोड़ से बनेगा हाईटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस:AI रिसर्च और स्टार्टअप शुरू करने के मिलेंगे मौके, चार साल में होगा तैयार
लखनऊ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हाईटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसके लिए भारत सरकार ने 20 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडिया AI मिशन के तहत यह प्रोजेक्ट शुरू होगा। इससे प्रदेश के युवाओं को AI की पढ़ाई, रिसर्च और नई तकनीक पर काम करने के मौके मिलेंगे। इस प्रोजेक्ट को चार साल में पूरा किया जाएगा। इसके लिए 10 हजार वर्गफुट में सेंटर बनाया जाएगा। इसमें हाईटेक कंप्यूटर सिस्टम और रिसर्च से जुड़ी सुविधाएं होंगी। 20 करोड़ रुपये से तैयार होगा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार का इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय 8 करोड़ रुपये देगा। उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से यूपी डेस्को भी 8 करोड़ रुपये देगा। बाकी 4 करोड़ रुपये विश्वविद्यालय अपने इंडस्ट्रियल पार्टनर IBM के जरिए जुटाएगा। स्टूडेंट्स और स्टार्टअप को मिलेगा मौका AKTU से 750 से ज्यादा संस्थान जुड़े हैं, जिनमें तीन लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। इस सेंटर से सहारनपुर से सोनभद्र तक के स्टूडेंट्स को AI के क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। यहां वर्कशॉप, हैकाथॉन और ट्रेनिंग सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। सेंटर में AI और उभरती तकनीकों पर रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही AI आधारित स्टार्टअप को आइडिया से लेकर प्रोडक्ट तैयार करने और बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। स्टार्टअप को मेंटरशिप, नेटवर्किंग और वित्तीय सहायता के अवसर भी दिए जाएंगे। नई तकनीक विकसित करने में मिलेगी सहायता एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ.अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि यह सेंटर शिक्षकों, स्टूडेंट्स और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। यहां उपलब्ध हाई-क्वालिटी कंप्यूटर सिस्टम से AI आधारित रिसर्च और नई तकनीक विकसित करने में सहायता मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)