सुल्तानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू:डीएम इंद्रजीत सिंह बूथ पर पहुंचे, बोले- कोई भी पात्र मतदाता सूची में छूटने न पाए

Oct 17, 2026 - 16:57
0
सुल्तानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू:डीएम इंद्रजीत सिंह बूथ पर पहुंचे, बोले- कोई भी पात्र मतदाता सूची में छूटने न पाए
सुल्तानपुर में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ शनिवार से कर दिया गया है। सदर तहसील में 3:30 बजे DM इंद्रजीत सिंह ने पहुंचकर जानकारी लिया। डीएम ने बताया कि इस विशेष अभियान को लेकर एक दिन पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त 15 पृष्ठों के दिशा-निर्देशों और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी सभी दलों के साथ साझा की गई। निर्वाचन से जुड़ी इस पूरी जानकारी की हार्ड कॉपी और प्रस्तुतियां भी संबंधित राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के सभी बूथों पर बीएलओ शनिवार सुबह से ही उपस्थित रहकर कार्य कर रहे हैं, जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है। निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर तथा लेखपाल अमीन सहित सभी संबंधित प्रशासनिक अमला फील्ड में सक्रिय है। पुनरीक्षण अभियान आगामी 11 दिसंबर तक जारी रहेगा सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे फॉर्म संख्या 6, 7, 8 और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में छूटने न पाए। निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रमों के तहत यह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान आगामी 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। बीएलओ स्तर के कार्यों की निगरानी केवल ऑफलाइन ही नहीं, बल्कि ऑनलाइन माध्यमों और ECI नेट पोर्टल के जरिए भी की जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। डीएम इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि जो नए मतदाता अपना नाम सूची में जुड़वाना चाहते हैं, वे इसके लिए कई माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। नागरिक खुद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बीएलओ या संबंधित अधिकारियों के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, बीएलओ घर-घर जाकर भी इसका सर्वे कर रहे हैं और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User