अक्टूबर में फिर बढ़ी गर्मी, 35 डिग्री पहुंचा पारा:तेज धूप और कम हवा से बढ़ी उमस, आज भी साफ रहेगा मौसम

Oct 05, 2026 - 13:03
0
अक्टूबर में फिर बढ़ी गर्मी, 35 डिग्री पहुंचा पारा:तेज धूप और कम हवा से बढ़ी उमस, आज भी साफ रहेगा मौसम
अक्टूबर के पहले सप्ताह में गर्मी एक बार फिर बढ़ने लगी है। सोमवार को आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकल सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के आसार नहीं हैं। हवा कम रहने से दिन में गर्मी और उमस महसूस हो सकती है। बारिश के बाद मिली ठंडक अब कम हो रही है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अभी मौसम शुष्क है। आसमान साफ रहने और हवा कम चलने से दिन में गर्मी बढ़ रही है। अगले एक सप्ताह तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। धूप का असर बना रहेगा। अगले 5 दिन का मौसम मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33-34 और न्यूनतम 22-23 डिग्री के आसपास रह सकता है। बुधवार को धूप रहेगी और तापमान 31-32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। शनिवार को मौसम साफ से आंशिक बादलों वाला रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। AQI 206, हवा खराब गर्मी के साथ शहर की हवा भी खराब बनी हुई है। रविवार को भी मेरठ का AQI 206 दर्ज किया गया। एमआईटी कॉलेज क्षेत्र में AQI 247 रहा। हवा खराब होने से बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को परेशानी हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User