फतेहपुर में डॉक्टर के इलाज से छात्र की मौत:शव रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग
फतेहपुर के विजयीपुर कस्बे में डॉक्टर के इलाज के बाद 9 साल के छात्र शशांक की मौत हो गई। सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे का शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने डॉक्टर की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी डॉक्टर को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उनका आरोप है कि मुकदमे में लगाई गई धाराएं भी मामले की गंभीरता के अनुरूप नहीं हैं। पुलिस समझाने में जुटी विरोध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने के साथ हरसंभव मदद का भरोसा दिया। हालांकि, ग्रामीण डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद ही बच्चे का अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़े हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)