अलीगढ़ में 3 सीओ के कार्यक्षेत्र बदले:धनंजय सिंह को वापस नगर द्वितीय की जिम्मेदारी, कमलेश को इगलास से सीओ प्रथम बनाया
जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी ने तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सीओ यातायात/यूपी-112 धनंजय सिंह को क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय बनाया गया है। वहीं नगर प्रथम के सीओ संजीव कुमार शर्मा को इगलास और इगलास के सीओ कमलेश कुमार को नगर प्रथम की जिम्मेदारी दी गई है।
एसएसपी के आदेश के अनुसार धनंजय सिंह अब क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के साथ लाइन, यातायात और यूपी-112 का भी काम देखेंगे। उनके पर्यवेक्षण क्षेत्र में थाना बन्नादेवी, गांधीपार्क और महुआखेड़ा शामिल रहेंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन, यातायात, यूपी-112 और अधोहस्ताक्षरी स्तर से बताए गए कार्यों के लिए भी वह उत्तरदायी होंगे। आदेश में उनके पूर्व प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते सहायक पुलिस अधीक्षक/वर्तमान सीओ नगर द्वितीय के स्थान पर यह तैनाती किए जाने का भी उल्लेख है।
संजीव कुमार शर्मा को क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम से हटाकर सीओ इगलास बनाया गया है। उनके जिम्मे थाना इगलास, गोरई, मडराक और गौंडा से संबंधित कार्य रहेंगे। वहीं कमलेश कुमार, जो अब तक सीओ इगलास थे, को क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम बनाया गया है। उनके पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर, सासनीगेट, देहलीगेट और रोरावर आएंगे। पुलिस विभाग के अनुसार सभी स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और जनहित की भावना के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)