युवक को तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप:लखनऊ में घायल का चल रहा इलाज, दूसरे पक्ष ने कहा- नशे में नीचे गिरा

Oct 05, 2026 - 20:41
0
युवक को तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप:लखनऊ में घायल का चल रहा इलाज, दूसरे पक्ष ने कहा- नशे में नीचे गिरा
लखनऊ के हंसखेड़ा स्थित न्यू काशीराम कॉलोनी में रविवार देर रात युवक के तीसरी मंजिल से गिरने के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल जितेंद्र उर्फ गुल्लू का लोकबंधु अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है। दोनों पक्षों की ओर से मिले प्रार्थना पत्रों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधार रुपए देने से मना किया न्यू काशीराम कॉलोनी निवासी आरती पत्नी सुखदेव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा जितेंद्र उर्फ गुल्लू दवा कंपनी में पैकिंग का काम करता है। आरोप है कि चार अक्टूबर की रात करीब 12 बजे वह घर पर था। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाले सेल्समैन अरुण ने उसे बाहर बुलाया। आरोप के मुताबिक, अरुण ने गुल्लू से 500 रुपए उधार मांगे और बताया कि उसे सिगार मंगानी है। गुल्लू ने रुपए नहीं होने की बात कहते हुए उधार देने से इनकार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग आरती का आरोप है कि रुपये देने से नाराज अरुण ने अपने साथियों को बुला लिया और गुल्लू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। हादसे में गुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप- गलत नीयत से घर में घुसने का आरोप वहीं, दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को गलत बताया है। पुलिस की जांच में सामने आए दूसरे पक्ष के मुताबिक गुल्लू उर्फ जितेंद्र रात करीब 12 बजे गलत नीयत से उनके घर में घुसा था। वहां पति-पत्नी से उसका विवाद हुआ। आरोप है कि विरोध के बाद गुल्लू वहां से भागने लगा। वह नशे की हालत में था और इसी दौरान पैर फिसलने से दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। दोनों पक्षों ने दिए प्रार्थना पत्र दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर युवक पर गलत नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से प्रार्थना पत्र मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर एफ आईआर दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User