अलीगढ़ में आज से ट्रैफिक डायवर्जन:दुबे पड़ाव से एटा चुंगी तक भारी वाहनों पर रोक, रामलीला के चलते बदलाव
शहर में रविवार से रामलीला का मंचन शुरू होगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू कर दिया है। अचलताल के सामने रामलीला मैदान में होने वाले आयोजन के दौरान यहां भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में भारी वाहनों को इस रास्ते से नहीं जाने दिया जाएगा। दुबे पड़ाव से एटा चुंगी तक रोक रामलीला के दौरान दुबे पड़ाव चौराहे से अचलताल, छर्रा पुल होते हुए एटा चुंगी तक भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। एटा चुंगी की तरफ से भी भारी वाहनों को अचलताल की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। शहर के अंदर भी भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। रामलीला खत्म होने के बाद मिलेगी छूट शहर में अभी रात 11 बजे के बाद नो-एंट्री में भारी वाहनों को छूट मिल जाती है। रामलीला के दौरान यह व्यवस्था बदल दी गई है। अब रामलीला खत्म होने के बाद ही भारी वाहनों को जाने की अनुमति मिलेगी। राज्याभिषेक तक जारी रहेगा डायवर्जन एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार के निर्देश पर यह व्यवस्था रविवार से लागू होगी। डायवर्जन रामलीला, दशहरा और इसके बाद होने वाले राज्याभिषेक कार्यक्रम तक जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे दुबे पड़ाव और एटा चुंगी से अचलताल की ओर जाने से बचें। आयोजन के दौरान दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)