‘पापा, अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे':3 दिन तक पिता बेटे को समझाते रहे, विनती की; फिर भी नहीं माना, नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदा

Oct 04, 2026 - 06:36
0
‘पापा, अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे':3 दिन तक पिता बेटे को समझाते रहे, विनती की; फिर भी नहीं माना, नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदा
“पापा, अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे...” संभव जैन के इस मैसेज ने पिता के सामने बेटे के उस दर्द को खोल दिया, जिसे वह पिछले तीन दिन से समझने की कोशिश कर रहे थे। 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव लगातार पिता से वॉट्सऐप पर बात कर रहा था। मैसेज में वह अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कह रहा था। पिता उसे समझाते रहे, घर लौटने के लिए कहते रहे और उसे ऐसा कदम नहीं उठाने की विनती करते रहे। लेकिन, शनिवार को संभव ने सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना से कुछ देर पहले भी संभव को बचाने की कोशिश हुई। बगल के कमरे में काम कर रहे एसी टेक्नीशियनों ने उसे बालकनी की रेलिंग के बाहर लटका देखा। उन्होंने उसके पास जाकर नीचे नहीं कूदने के लिए समझाया। पुलिस के अनुसार संभव ने उनसे कहा- “मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं, अब जीना नहीं चाहता।” इसके बाद उसने छलांग लगा दी। घटना की 4 तस्वीरें देखिए… पिता को हिंदी-अंग्रेजी में भेजता रहा संदेश पुलिस को संभव के मोबाइल की जांच के दौरान पिता के साथ हुई वाट्सएप चैट मिली है। इसमें उसने हिंदी और अंग्रेजी दोनों में संदेश भेजे थे। संदेशों में आत्महत्या करने की बात और आर्थिक परेशानियों का जिक्र सामने आया है। एक संदेश में उसने पिता से कहा था- “पापा, अब आपको किसी को पैसे नहीं देने पड़ेंगे...” पुलिस ने मोबाइल और चैट को सुरक्षित रखा है। इसे मामले की जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले उसकी मानसिक और आर्थिक स्थिति क्या थी। करीब 2 मिनट का वीडियो भी मिला जांच के दौरान पुलिस को संभव के मोबाइल से करीब दो मिनट का एक वीडियो भी मिला है। पुलिस के मुताबिक यह वीडियो उसने घटना से पहले बनाया था। बताया जा रहा है कि इसमें संभव ने अपनी आर्थिक परेशानी का जिक्र किया है। वीडियो में उसने किसी व्यक्ति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने इस वीडियो को भी सुरक्षित कर लिया है। मोबाइल चैट, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। चेक-इन से कमरे तक की CCTV भी पुलिस ने सुरक्षित घटना के बाद सेक्टर-126 थाना पुलिस ने इमारत और आसपास की CCTV फुटेज खंगाली। पुलिस ने संभव के सुपरनोवा में चेक-इन करने से लेकर कमरे तक जाने की फुटेज भी सुरक्षित कर ली है। घटना के समय मौजूद टेक्नीशियन और होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस के पास अब संभव का मोबाइल, पिता के साथ हुई वाट्सऐप चैट, घटना से पहले बनाया गया वीडियो और CCTV फुटेज है। इन सभी को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। सुपरनोवा में पहले भी ऊंचाई से गिरने की घटनाएं ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User